प्रधानमंत्री मोदी ने अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दीं, भगवान बसवेश्वर को याद किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सवेरे देशवासियों को अक्षय तृतीया की शुभकामनाएं दीं। इसी के साथ बसव जयंती के शुभ अवसर पर जगद्गुरु बसवेश्वर का पुण्य स्मरण किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस संबंध में दो अलग-अलग संदेश एक्स पर जारी किए।
झारखंड में चार मई तक बादल और बारिश की संभावना
झारखंड के विभिन्न जिलों में चार मई तक बादल और बारिश होने की सम्भावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने बुधवार को दी है। विभाग ने दो मई तक गर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी की गति से तेज हवा चलने की आशंका व्यक्त की है।
टॉप 10 में शामिल देश की 6 कंपनियों के मार्केट कैप में 1.18 लाख करोड़ की बढ़ोतरी
घरेलू शेयर बाजार में पिछले कारोबारी सप्ताह के दौरान हुई खरीद-बिक्री के कारण देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में से 6 कंपनियों के मार्केट कैप में 1.18 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी हो गई। इनमें सबसे अधिक फायदा टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) को हुआ।
अब तो आतंक पर हो आर-पार
पहलगाम में आतंकियों ने जिस बर्बरता से हिन्दू पर्यटकों को निशाना बनाकर उनकी हत्या की है, वह कई बड़े सवाल खड़े करता है। सबसे पहला सवाल तो यही है कि क्या वास्तव में भारत में हिन्दू होना अपराध है, अगर नहीं तो पाकिस्तानी आतंकियों ने उन्हें केवल हिन्दू होने की सजा क्यों दी।
भागलपुर में दर्दनाक हादसा : 14 वर्षीय किशोर पर पलटा टैक्टर, मौके पर मौत और 6 बच्चे घायल
जिले के नाथनगर रसीदपुर दियारा गांव के समीप सोमवार को एक हादसे में एक बच्चे की जान चली गई, जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में 12 वर्षीय प्रियांशु कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। प्रियांशु अजमेरीपुर विषहरी स्थान के निवासी विनोद मंडल का मंझला बेटा था।
सीओ पर ग्रामीणो ने हमला कर किया पथराव, पुलिस ने लाठी चार्ज कर खदेड़ा
जिले के तिसरी अचंल मुख्यालय में रजिस्ट्रार टू की सत्यापित कॉपी देने की मांग को लेकर विगत बीस दिनो से धरने पर बैठे किसान जनता पार्टी के लोगों ने सोमवार को तिसरी अंचल कार्यालय में पथराव किया, अंचल अधिकारी के गाड़ी में पथराव करने के साथ गाड़ियों में आग लगाने का प्रयास किया।
भूखी-प्यासी महिला नक्सली पहुंची एसपी के समक्ष, किया सरेंडर
बोकारो के लुग्गु पहाड़ में सुरक्षाबलों की ओर से आठ नक्सलियों के मारे जाने के एक सप्ताह बाद, सोमवार सुबह एक चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया। 22 वर्षीय महिला उग्रवादी सुनीता मुर्मू एसपी बोकारो मनोज स्वर्गियारी के आवास पर पहुंच गई।
एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप 2026 क्वालीफायर: भारत मेजबान म्यांमार के साथ ग्रुप डी में
एएफसी अंडर-20 महिला एशियाई कप थाईलैंड 2026 की राह आसान होती जा रही है! क्वालीफायर के लिए ड्रॉ की घोषणा कर दी गई है। यंग टाइग्रेस के नाम से जानी जाने वाली भारत की अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम को ग्रुप डी में रखा गया है।
‘धमाल 4’ के क्लाइमैक्स पर आया बड़ा अपडेट
अजय देवगन आने वाले समय में कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं और उनकी सुपरहिट कॉमेडी फ्रैंचाइजी ‘धमाल’ की चौथी किस्त ‘धमाल 4’ भी इनमें शामिल है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और फिल्म की शूटिंग अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।
ACB ने ग्रामीण विकास विभाग के बड़ा बाबू को 10,000 घूस लेते रंगेहाथ अरेस्ट किया
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने ग्रामीण विकास विभाग के बड़ा बाबू को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी की टीम ने सोमवार को सरायकेला जिला में कार्रवाई करते हुए ग्रामीण विकास विभाग प्रमंडल सरायकेला के बड़ा बाबू खेत्र मोहन महतो को 10 हजार रुपया घूस लेते गिरफ्तार किया है।