आतिशी ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा

News Saga Desk

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के दूसरे दिन दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वे सुबह 11 बजे LG सेक्रेटरिएट पहुंचीं। जहां उन्होंने LG वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जिसके बाद LG ने 7वीं दिल्ली विधानसभा भंग करने अधिसूचना जारी की। आतिशी ने कालकाजी सीट पर बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को 3,580 वोटों से हराया। हालांकि उनकी पार्टी 22 सीटों पर सिमट गई। वहीं, भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद सत्ता में वापसी की। कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने 17 सितंबर 2024 को उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना को CM पद से इस्तीफा सौंपा था। उनके साथ आतिशी और 4 मंत्री मौजूद थे। इसके बाद आतिशी ने नई सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया था।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More