10 मई को अमित शाह आएंगे रांची, कई राज्य के मुख्यमंत्री का भी होगा आगमन 

News Saga Desk

रांची। राजधानी रांची में 10 मई को ईस्टर्न जोनल काउंसिल की अहम बैठक का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे। 

बैठक को देखते हुए रांची पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। डीआईजी साह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को सिटी, ग्रामीण और ट्रैफिक एसपी सहित सभी डीएसपी और थानेदारों के साथ हाई लेवल मीटिंग कर सुरक्षा रणनीति पर चर्चा की। एसएसपी के अनुसार, वीआईपी मेहमानों की सुरक्षा के लिए रूट प्लान, ट्रैफिक कंट्रोल, आवास व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा आदि पर विशेष ध्यान दिया गया है। सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक न हो, इसके लिए हर स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।  27वीं ईस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक में 4 राज्यों के बीच आर्थिक सहयोग, सामाजिक योजनाएं, सीमा विवाद, अंतर्राज्यीय परिवहन और विकास परियोजनाओं की प्रगति जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। परिषद का उद्देश्य राज्यों के बीच समन्वय को मजबूत करना और क्षेत्रीय समस्याओं का समाधान निकालना है। 


Read More News

অরুণাচলে ১৩ নম্বর জাতীয় সড়কে ধস, খাদে যাত্রীবাহী গাড়ি, মৃত্যু দুই শিশু, দুই মহিলা সহ সাতজনের

সকাল সকাল ডেস্ক। ইটানগর : অবিরাম বর্ষার বৃষ্টিপাতের ফলে সৃষ্ট এক ভয়াবহ ঘটনায় অরুণাচল প্ৰদেশে...

আইপিএল এলিমিনেটর প্রিভিউ: গুরুত্বপূর্ণ তারকাদের ছাড়াই লড়াইয়ে নামছে গুজরাট টাইটানস এবং মুম্বাই ইন্ডিয়ান্স

শুক্রবার আইপিএলের ১৮তম আসরে গুজরাট টাইটানস এবং মুম্বই ইন্ডিয়ান্স মুল্লানপুরের মহারাজা যাদবীন্দ্র...

মৎস্য চাষের ক্ষেত্রে অর্জন ও সম্ভাবনা সম্পর্কে জানতে বিশ্বব্যাংক ও এএফডি দলের ঝাড়খণ্ড সফর

সকাল সকাল ডেস্ক।  রাঁচি। বিশ্বব্যাংক এবং এজেন্সি ফ্রান্সেস ডি ডেভেলপমেন্ট (এএফডি)-এর পাঁচ সদস্যের...

Read More