अंतरराष्ट्रीय यज्ञ दिवस पर डीएवी पुंदाग में महायज्ञ का आयोजन

News Saga Desk

रांची। रांची के डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय यज्ञ दिवस’ के उपलक्ष्य में विशेष हवन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ तापस घोष ने स्कूल के शिक्षक – शिक्षिकाओं तथा विद्यार्थियों के साथ सामूहिक वैदिक महाहवन में भाग लिया।

मौके पर उन्होंने कहा कि यज्ञ का जितना आध्यात्मिक महत्त्व है,उतना ही वैज्ञानिक महत्त्व भी है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है। उन्होंने कहा कि यज्ञ से अनेक घातक जीवाणु और विषाणुओं का नाश होता है। उन्होंने कहा कि डीएवी संस्था में साप्ताहिक हवन की परंपरा है। विद्यार्थी हवन की विधियों से परिचित होते हैं तथा इससे उनका आध्यात्मिक स्तर भी ऊंचा उठता है। उनमें भारतीय संस्कार डाले जाते हैं। उन्हें प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाया जाता है।

वहीं यज्ञ के बाद शांति पाठ और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मौके स्कूल के कई शिक्षक और शिक्षिका तथा कई विद्यार्थी मौजूद थे।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More