289 अभ्यर्थियों को ,गार्डेन अधीक्षक, वेटनरी ऑफिसर, राजस्व निरीक्षक और विधि सहायक पदों पर नियुक्त किए जाएंगे।

News Saga Desk

रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित नगर सेवा संवर्ग संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के तहत चयनित 289 अभ्यर्थियों को आखिरकार नियुक्ति पत्र मिलने जा रहा है। ये अभ्यर्थी गार्डेन अधीक्षक, वेटनरी ऑफिसर, सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर, सेनेटरी सुपरवाइजर, राजस्व निरीक्षक और विधि सहायक पदों पर नियुक्त किए जाएंगे।


मंगलवार, 18 फरवरी को प्रोजेक्ट भवन, रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से प्रोजेक्ट भवन के दूसरे तल्ले पर होगा। नगर विकास विभाग के नगरीय प्रशासन निदेशालय ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। निदेशालय की सहायक निदेशक अंशु कुमारी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को समय पर कार्यक्रम में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

राज्य सरकार ने रिक्त पदों को भरने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी है। इस भर्ती के तहत- 
गार्डेन अधीक्षक – 09 पद, पशु चिकित्सा पदाधिकारी (वेटनरी ऑफिसर) – 08 पद, सेनेटरी एंड फूड इंस्पेक्टर – 12 पद, राजस्व निरीक्षक – 174 पद, विधि सहायक – 44 पद

Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More