रांची में वेलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड से झगड़ा, प्रेमी ने गुस्से में अपनी ही बुलेट में लगा दी आग 

News Saga Desk

रांची। राजधानी रांची के डंगराटोली चौक पर एक बाइक में अचानक आग लग गई, जिससे वह पूरी तरह जलकर राख हो गई। यह घटना लालपुर थाना क्षेत्र की है। आग इतनी तेजी से फैली कि लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही बाइक जलकर बर्बाद हो गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक युवक ने वेलेंटाइन डे पर प्रेमिका से झगड़ा होने के बाद गुस्से में अपनी बाइक में आग लगा दी और वहां से भाग गया। जब तक लोग कुछ कर पाते, बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर लालपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन उस वक्त बाइक का मालिक वहां मौजूद नहीं था। पुलिस अब बाइक के मालिक का पता लगाने में जुटी है। वहीं गवाहों के अनुसार, बाइक सड़क किनारे खड़ी थी, तभी युवक ने उसमें आग लगा दी। कुछ ही सेकंड में आग की लपटें उठने लगीं। लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि बाइक पूरी तरह जलकर राख हो गई।

पुलिस कर रही जांच

लालपुर थाना प्रभारी रुपेश कुमार सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन बाइक के मालिक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही बाइक मालिक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।


Read More News

রেডিসন ব্লু হোটেলে এনডিএ বিধায়কদের ঐক্যের বার্তা, মক পোলের মাধ্যমে ভোটদান প্রশিক্ষণ

রাঁচি। ১৮ জুন ঝাড়খণ্ডে অনুষ্ঠিত হতে চলা রাজ্যসভা নির্বাচনকে কেন্দ্র করে এনডিএ শিবিরে উৎসাহ তুঙ্গে।...

Read More