ट्रंप प्रशासन ने यूएसएआईडी के 1600 कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजा

News Saga Desk

वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने एक झटके में रातों-रात यूनाइडेट स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) के लगभग 1600 कर्मचारियों को छुट्टी पर भेज दिया है। यह फैसला रात 11:59 बजे से प्रभावी हो गया है।

यूएसएआईडी की नोटिस के अनुसार यह फैसला मिशन के महत्वपूर्ण कार्यों, मुख्य नेतृत्व और विशेष रूप से नामित कार्यक्रमों के लिए जिम्मेदार नामित कर्मियों को छोड़कर अन्य सभी कर्मचारियों पर लागू होगा। नोटिस में कहा गया है कि लगभग 1600 कर्मचारियों को वैश्विक स्तर पर प्रशासनिक अवकाश पर रखा जाएगा। इनके लाभों और अधिकारों के बारे में अतिरिक्त निर्देश और विशिष्ट सूचना मिलते ही साझा की जाएगी।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More