सभी कार्यालयों प्रधान को निर्देश आपके विभाग को मिला आवंटन लैप्स ना हो

News Saga Desk

रांची : उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा आज दिनांक 16 जनवरी 2025 को समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित सभागार में वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभाग से प्राप्त सभी प्रकार के आवंटन एवं उसके उपरान्त किए गए व्यय के संबंध में विस्तृत रूप से बैठक आयोजित की गई।

बैठक में, उप विकास आयुक्त अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता रांची, रामनारायण सिंह, सहायक समहर्ता रांची, आदित्य पाण्डेय, निदेशक, डी०आर०डी०ए०, रांची, परियोजना निदेशक, समेकित जनजाति विकास अभिकरण, रांची, जिला आपूर्ती पदाधिकारी, रांची,जिला नजारत उप समाहर्ता रांची, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, रांची, जिला कल्याण पदाधिकारी, रांची, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, रांची, सहायक निदेशक समाजिक सुरक्षा, रांची, प्रभारी पदाधिकारी विकास शाखा, रांची, भूमि संरक्षण पदाधिकारी रांची, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, बुण्डू, जिला उद्यान पदाधिकारी रांची, जिला पशुपालन पदाधिकारी, रांची, जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, रांची, निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी, नगर निगम, रांची, निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी, नगर पंचायत बुण्डू, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य प्रमण्डल, रांची, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमण्डल, रांची, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमण्डल, ग्रामीण, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमण्डल रांची, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमण्डल II, रांची, कार्यपालक अभियंता विशेष कार्य प्रमण्डल, रांची, कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमण्डल, रांची, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, गोन्दा, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल, स्वर्णरेखा, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमण्डल, रांची, कार्यपालक अभियंता लघु सिंचाई प्रमण्डल, बुण्डू, जिला परिवहन पदाधिकारी रांची एवं अन्य सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

उपायुक्त द्वारा, सभी सम्बंधित विभागों वित्तीय वर्ष 2024-25 में विभाग से प्राप्त सभी प्रकार के आवंटन एवं उसके उपरान्त किए गए व्यय की क्रमवार समीक्षा करते हुए सभी कार्यालयों प्रधान को निर्देश देते हुए कहा की आपके विभाग को मिला आवंटन लैप्स ना करें। निर्धारित आवंटन के मुताबिक राशि खर्च हो यह सुनिश्चित करें।

उन्होंने विशेष रूप जिन विभागों का प्रगति ठीक नही है, उन्हें 7 दिनों के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया एवं पुनः इन विभागों के साथ समीक्षा बैठक करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने सभी सम्बंधित पदाधिकारियों को विशेष रूप से कहा की वित्तीय वर्ष समाप्ति की ओर है। सभी सम्बंधित मुख्य विभाग यह सुनिश्चित करें की आपके विभाग का आवंटन लैप्स ना करें। सारी आवंटित राशि की राशि सम्बंधित मद से खर्च हो जाए यह सुनिश्चित रखें।

अबुआ साथी 9430328080 जन शिकायत हेतु रांची जिला प्रशासन का व्हाट्सएप नंबर

Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More