NEWS SAGA DESK
रांची। रांची जिला के ओरमांझी प्रखण्ड के रुक्का में आज दिनांक 18.01.2025 को मुखिया एवं उपमुखियागणों के क्षमता संवर्द्धन कार्यशाला-सह-सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें उपायुक्त, रांची श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने उत्कृष्ट कार्य करनेवाले मुखियाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही जिलास्तरीय पदाधिकारियों ने अपने संबंधित विभाग द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की प्रस्तुति देकर विस्तृत जानकारी दी। क्षमता संवर्द्धन कार्यशाला-सह-सम्मेलन में उपविकास आयुक्त श्री दिनेश कुमार यादव, अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर श्री उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दण्डाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री राजेश्वरनाथ आलोक सहित जिलास्तरीय पदाधिकारी, बीडीओ-सीओ एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी/कर्मी उपस्थित थे।
क्षमता संवर्द्धन कार्यशाला-सह-सम्मेलन में सभी मुखिया-उपमुखिया से संवाद करते हुए उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने पूछा कि कौन-कौन अबुआ ग्रुप से जुडे़ हैं? उपायुक्त ने बताया कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी, जिला प्रशासन की गतिविधियों एवं द्विपक्षीय संवाद हेतु जिला के सभी प्रखण्डों के लिए अबुआ ग्रुप बनाया गया है। इस गु्रप में बीडीओ, सीओ, जेएसएलपीएस के पदाधिकारी/कर्मी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकारों एवं अन्य लोगों को जोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय, प्रखंड/अंचल एवं पंचायत कार्यालय सही से काम करेंगे तो ग्रामीण क्षेत्र का विकास संभव है। उन्होंने सभी लोगों से अबुआ ग्रुप से जुड़ने की अपील की।
उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी मुखिया एवं उपमुखियागणों को जिला प्रशासन द्वारा जनशिकायत हेतु जारी व्हाट्सएप नंबर 9430328080 (अबुआ साथी) के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिला में सरकारी काम-काज में किसी तरह की अनियमितता होती है तो अबुआ साथी पर शिकायत करें। जिला प्रशासन द्वारा 24×7 सेल बनाकर अबुआ साथी पर आये शिकायतों का निष्पादन किया जा रहा है। श्री मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षक लेट से स्कूल आते हैं, स्वास्थ्य केन्द्र मंे एएनएम आ रही हैं या नहीं आदि अनियमितता से संबंधित शिकायत अबुआ साथी पर करें।
গাভাইয়ের উত্তরসূরি সূর্য কান্ত, শপথ নিলেন সুপ্রিম কোর্টের নতুন প্রধান বিচারপতি
নয়াদিল্লি : সুপ্রিম কোর্টের প্রধান বিচারপতি পদে শপথ নিলেন বিচারপতি সূর্য কান্ত। বিদায়ী প্রধান...
No Comment! Be the first one.