विद्यालय की जमीन पर है नजर गड़ाने वाले सुधर जाएं: विधायक सुदीप गुड़िया

News Saga Desk

खूंटी : कर्रा प्रखंड के डहकेला स्थित राजकीय मध्य विद्यालय के खेल मैदान को बेचने के विरोध में बुधवार को विद्यालय प्रबंधन समिति और ग्रामीणों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि डहकेला के सरकारी स्कूल की जमीन पर नजर गड़ाने वाले दलाल सुधर जाएं, अन्यथा उन्हें परेशानी हो सकती है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय की भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास सरासर ग़लत है, जिसे किसी भी हाल में बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय की जमीन है और विद्यालय की ही जमीन रहेगी। हमारी लड़ाई शुरू से जल, जंगल और जमीन की है और हमलोग हमेशा इसके लिए लड़ते रहेंगे। उन्होंने विद्यालय को जमीन दान देने वाले ठाकुर महेंद्र नाथ शाहदेव का भी आभार प्रकट किया।

विधायक ने कहा कि तोरपा विधानसभा के बानो प्रखंड अंतर्गत जयपाल सिंह मुंडा खेल मैदान को भी अवैध कब्जा से मुक्त कराया गया है। उन्होंने कहा कि जनता के लिए उनका दरवाजा हमेशा खुला है।

स्कूल के प्रधानाध्यापक संजय एरियल कंडुलना ने कहा कि 1949 से खेल मैदान पर स्कूल का कब्जा है। स्कूल के सभी तरह के खेलों का आयोजन उसी मैदान में किया जाता है। उन्होंने कहा कि 1990 कें बंडा पर्चा में भी इसका जिक्र है। उन्होंने कहा कि 1949 से 1975 तक विद्यालय का संचालन आदिम जाति सेवा मंडल द्वारा किया जाता था। 1975 से इसका सरकारीकरण हुआ। पिछले 74 वर्षों से मैदान पर स्कूल का कब्जा है।

इस जमीन को किसी भी हाल में बेचने नहीं दिया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक एरियर संजय कंडुलना और धन्यवाद ज्ञापन मुखिया ग्लोरिया लुगुन ने किया। बैठक में शिक्षक श्याम कुमार साहू, झामुमो सोशल मीडिया प्रभारी राहूल केशरी, मुखिया पूनम बाखला, शंभू शर्मा, देवेंद्र सिंह, अभय सिंह, भोला साहू, सुनील साहू, मार्शल‌ होरो शोसन होरो, लच्छुवा लोहरा, सुनील धान, संजय मुंडा, मंगल पहान, ग्राम प्रधान चुडरू पहान, बिरसा पहान संजय गोप, छकिन्द्र महतो आदि मौजूद थे।

Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More