रांची में नकली नोट गिरोह के तीन आरोपित गिरफ्तार

NEWS DESK SAGA

रांची। राजधानी पुलिस ने नकली नोटों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपित अरगोड़ा थाना क्षेत्र में नकली नोट खपाने की तैयारी में थे।इनके पास से 500 के 4.99 लाख के नकली नोट, एक स्कूटी और छह मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

सिटी एसपी राजकुमार मेहता ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सूचना मिली थी कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कुलदीप स्कूल गली में कुछ युवक नकली नोटों का कारोबार कर रहे हैं। साथ ही किसी ग्राहक को नकली नोट सप्लाई करने वाले हैं। सूचना के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने छापेमारी कर तीनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। आरोपितों में साहिल कुमार उर्फ करण, मो. साबिर उर्फ रजा और अब्बू हुजैफा उर्फ अफरीदी शामिल हैं। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों के जरिये एक संगठित गिरोह बनाकर करीब एक वर्ष से जाली नोटों के माध्यम से धोखाधाड़ी का कार्य किया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपितों का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है।

Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More