तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत

News Saga Desk

पाकुड़ : पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के हाथीमारा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही महेशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, महेशपुर मुख्य सड़क पर हाथीमारा गांव के पास बालू से भरे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बामनपोखर गांव निवासी 16 वर्षीय सिफाइल बेसरा और पाकुड़िया प्रखंड के पालडीह गांव निवासी 25 वर्षीय दिनु सोरेन की मौके पर ही मौत हो गई। तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर थाना प्रभारी विकर्ण कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर और बाइक को जब्त कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। साथ ही, ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More