व्यवसायी विनय गुप्ता की हत्या के विरोध में बाजार रहे बंद

News Saga Desk

भागलपुर। पुलिस जिला नवगछिया के आदर्श थाना नवगछिया के बाजार में बीते रात व्यवसायी विनय गुप्ता के हत्या के विरोध में सोमवार को नवगछिया के बाजार बंद रहे। व्यवसायियों ने हत्या के विरोध में अपने प्रतिष्ठान बंद रखे और हत्यारे की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है।

नवगछिया के हड़िया पट्टी स्थित किराना दुकानदार विनय गुप्ता को अपराधियों ने सरेआम गोली मार दी। उस समय पूरा बाजार धीरे-धीरे सिमट रहा था। विनय गुप्ता अपनी दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे। तभी एक अज्ञात युवक जिसने अपने चेहरे को रूमाल से ढक रखा था, दुकान में दाखिल हुआ और बेहद करीब से विनय गुप्ता की कनपटी में गोली दाग दी। गोली की आवाज से बाजार में दहशत का माहौल हो गया। पास के दुकानदार दौड़कर आए लेकिन तब तक हत्यारा दुर्गा मंदिर रोड होते हुए इत्मीनान से फरार हो चुका था। विनय गुप्ता एक सज्जन व्यवसायी, समाजसेवी और परिवार के स्तंभ नौ वर्ष पूर्व एक बच्ची वीरा को गोद लिया था। तीन साल पहले जुड़वा संतान राघव और एक बेटी का जन्म हुआ। उधर पत्नी रानी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले जमीन खरीद को लेकर बड़ा लेनदेन हुआ था,जिसमें विनय गुप्ता को धमकी भी दी जा रही थी। प्रथम दृष्टया हत्या को भाड़े के शूटर द्वारा अंजाम दिया गया प्रतीत हो रहा है। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी है। पुलिस फुटेज खंगाल रही है। हत्या के विरोध में बाजार पूरी तरह बंद रहा। व्यवसायियों ने सड़कों पर उतरकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। घटना के बाद से राजनीतिक और सामाजिक नेतृत्व भी सक्रिय हो गए हैं। जनप्रतिनिधि ने प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की है।


Read More News

অরুণাচলে ১৩ নম্বর জাতীয় সড়কে ধস, খাদে যাত্রীবাহী গাড়ি, মৃত্যু দুই শিশু, দুই মহিলা সহ সাতজনের

সকাল সকাল ডেস্ক। ইটানগর : অবিরাম বর্ষার বৃষ্টিপাতের ফলে সৃষ্ট এক ভয়াবহ ঘটনায় অরুণাচল প্ৰদেশে...

আইপিএল এলিমিনেটর প্রিভিউ: গুরুত্বপূর্ণ তারকাদের ছাড়াই লড়াইয়ে নামছে গুজরাট টাইটানস এবং মুম্বাই ইন্ডিয়ান্স

শুক্রবার আইপিএলের ১৮তম আসরে গুজরাট টাইটানস এবং মুম্বই ইন্ডিয়ান্স মুল্লানপুরের মহারাজা যাদবীন্দ্র...

মৎস্য চাষের ক্ষেত্রে অর্জন ও সম্ভাবনা সম্পর্কে জানতে বিশ্বব্যাংক ও এএফডি দলের ঝাড়খণ্ড সফর

সকাল সকাল ডেস্ক।  রাঁচি। বিশ্বব্যাংক এবং এজেন্সি ফ্রান্সেস ডি ডেভেলপমেন্ট (এএফডি)-এর পাঁচ সদস্যের...

Read More