गांवों में इंटर्नशिप करने पर छात्रों को झारखंड सरकार देगी 10 हजार

News Saga Desk

रांची। झारखंड कैबिनेट ने ग्रास रूट इनोवेशन इंटर्नशिप योजना को मंजूरी दे दी गई है। इसका उद्देश्य झारखंड के ग्रामीण इलाकों और आदिवासी व झारखंडी परंपरा से छात्रों को अवगत कराना है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया था और अब इसे कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। बता दें कि झारखंड के निजी और सरकारी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के छात्रों को अनिवार्य रूप से इंटर्नशिप कराई जाएगी। यह इंटर्नशिप 8 सप्ताह की होगी, जिसमें सरकार 2 महीने के लिए बच्चों को 10000 देगी। इसमें हर माह मेंटर को 10000 यानी 8 सप्ताह के लिए 20000 का भुगतान करेगी जो दो किस्तों में होगा।  

प्रस्ताव मंजूर होने के बाद झारखंड की 4345 पंचायतों में इस योजना की शुरुआत की जाएगी, जिसमें झारखंड के 17380 छात्रों का चयन किया जाएगा। झारखंड में स्थानीय जरूरतों और विधाओं को जानने के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा। झारखंड के ग्रामीण इलाकों में बहुत कुछ ऐसा है जिसे अब तक पहचान नहीं मिल पाई है, चाहे कला संस्कृति की बात करें या संगीत या जीवनशैली की, इस तरह की मैपिंग के बाद एक अलग तरह की पहचान मिलेगी। इस योजना के जरिए पंचायत स्तर पर लोगों को जो समस्याएं आ रही हैं, वहां क्या जरूरतें हैं और उस क्षेत्र की क्या खासियत है, छात्र जमीनी स्तर पर पहुंचकर इसकी जानकारी लेंगे। अब झारखंड में आदिवासी परंपरा के साथ-साथ लोक कलाओं को भी बढ़ावा मिलेगा।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More