News Saga Desk
रांची। भू राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ ने कहा है कि जिस जमीन का व्यवसायिक उपयोग हो रहा है उस पर सरकार अतिरिक्त टैक्स लेगी। दीपक बिरुआ मंगलवार को सदन में भू राजस्व विभाग की अनुदान मांगों पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि पेसा कानून को जल्द लागू किया जाएगा। नियमावली बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि किसी प्रयोजन के लिए ली गई जमीन का 5 वर्ष तक उपयोग नहीं होने पर भूमि बैंक में डालने की व्यवस्था को बदला जायेगा। मंत्री ने स्वीकार किया कि जमीन संबंधी विवादों के कारण विधि व्यवस्था की भी समस्या उत्पन्न हो रही है सरकार का इस पर ध्यान है। सरकार भूमि संबंधी समस्याओं को दूर करने में लगी है। परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने सदन को बताया कि झारखंड के सीमावर्ती इलाकों में 13 चेक पोस्ट बनाए जाएंगे। इससे राज्य सरकार को प्रति वर्ष 1000 करोड़ का राजस्व प्राप्त होगा।
No Comment! Be the first one.