ट्रैक्टर पलटने से चालक की हुई मौत

News Saga Desk

रामगढ़। रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र अंतर्गत चमारोम गांव में ट्रैक्टर पलटने से ड्राइवर की मौत हो गई। मंगलवार को ट्रैक्टर चालक ईंट भट्ठे लौट रहा था। इसी दौरान चामरोम गांव के पास तेज गति के कारण अनियंत्रित हो गया और पलट गया। इस हादसे में ड्राइवर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बोकारो जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत धवइया गांव निवासी कृष्णा महतो के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रजरप्पा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। घटनास्थल पर जुटी भीड़ और मृतक के परिजनों ने मुआवजे की मांग भी रखी है।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More