मां छिन्नमस्तिका मंदिर में अष्टमी की पूजा में उमड़ी भीड़, डीसी ने भी टेका मत्था

News Saga Desk

रामगढ़। रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर में अष्टमी की पूजा को लेकर शनिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतार माता के दर्शन के लिए लग गई थी। मंदिर प्रांगण के अलावा पूरे रास्ते में श्रद्धालु मौजूद रहे। गर्म मौसम के मद्देनजर श्रद्धालुओं पर पानी का छिड़काव किया गया। साथ ही शेड में ही रहने की अपील की गई। अष्टमी की पूजा करने के लिए डीसी चंदन कुमार भी अधिकारियों के साथ रजरप्पा मां छिन्नमस्तिका मंदिर में पहुंचे।

यहां उन्होंने मंदिर की व्यवस्था का भी अवलोकन किया। नवरात्र के दौरान मां की पूजा करने के लिए झारखंड ही नहीं दूसरे प्रदेशों के श्रद्धालु भी यहां पहुंचे हुए थे। श्रद्धालुओं को परेशानी ना हो इसके लिए सभी स्थानों पर किए गए व्यवस्था का भी जायजा उन्होंने लिया।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More