News Saga Desk
रांची। राजधानी रांची में पहली बार वायुसेना एयर शो करने वाला है। बता दें कि 19 और 20 अप्रैल को रांची के नामकुम के खोजाटोली स्थित आर्मी ग्राउंड में सूर्य किरण एयरोबेटिक टीम एयर शो करेगा। एयर फोर्स की एयरोबेटिक टीम एयर शो का फुल ड्रेस रिहर्सल करेगा। आसमान में नौ फाइटर पालयल अपना करतब दिखाएंगे। बता दें कि दर्शक इसका लुफ्त में आनंद उठा सकते हैं। एयर शो सुबह 9.45 से 10.45 तकआयोजन किया जाएगा।
सूर्यकिरण की स्थापना 1966 में हुई थी
गौरतलब है कि सूर्यकिरण की स्थापना 1966 में हुई थी। सूर्यकिरण वायुसेना की 52वें स्कवाड्रन का हिस्सा है। ये टीम इंडियन एयरफोर्स की एयरोबेटिक्स प्रर्दशन टीम है। इस टीम में 13 पयालट होते हैं. इसमें केवल 9 एक साथ उड़ान भरते हैं। सिर्फ लड़ाकू विमान उड़ाने वाले पालयलों को इसके लिए चुना जाता है। इन पायलटों के पास किरण एयरक्रोफ्ट चलाने का 1 हजार घंटे और लगभग 2 हजार घंटे का लड़ाकू उड़ान चलाने का अनुभव होता है।
No Comment! Be the first one.