टीबी समापन को लेकर डीसी ने  की समीक्षा, दिए निर्देश 

News Saga Desk

रामगढ़। रामगढ़ जिले में टीबी समापन के लिए 100 दिवसीय निक्षय शिविर अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को डीसी चंदन कुमार ने इस अभियान की समीक्षा की और सिविल सर्जन डॉक्टर महालक्ष्मी प्रसाद को कई निर्देश दिए। बैठक के दौरान सिविल सर्जन डॉक्टर महालक्ष्मी प्रसाद और जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉक्टर स्वराज के जरिये डीसी को जानकारी गई की सात दिसंबर 2024 से 24 मार्च 2025 तक संचालित 100 दिवसीय निक्षय शिविर अभियान के तहत पूरे जिले में संभावित टीवी मरीजों की पहचान एवं उनके उपचार के लिए कार्य किया जा रहा है।अभियान के तहत टीबी रोग के लक्षण अथवा संभावित टीबी मरीजों का निःशुल्क चेस्ट एक्स-रे सहित अन्य स्वास्थ्य जांच किया जा रहा है। इस दौरान डीसी ने जिला यक्ष्मा पदाधिकारी को प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाते हुए अभियान के तहत कार्य करने और सीएसआर के माध्यम से भी अभियान को उद्देश्यों को पूरा करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More