नेपाल में बिजली संकट, सरकार ने भारत से पीक ऑवर में मांगी 230 मेगावाट बिजली

News Saga Desk

काठमांडू। नेपाल सरकार ने भारतीय दूतावास के जरिए भारत सरकार से पीक ऑवर में 230 मेगावाट बिजली आपूर्ति करने का अनुरोध किया है। इस समय नेपाल 8-10 घंटे तक बिजली की कटौती का सामना कर रहा है, जिससे देश के उद्योग कल कारखानों के उत्पादन में भारी कमी आई है। नेपाल के ऊर्जा मंत्री दीपक खड़का ने गुरुवार को संसद की प्रतिनिधि सभा में सांसदों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास के जरिए अतिरिक्त बिजली आपूर्ति के लिए भारत सरकार से औपचारिक अनुरोध किया गया है। ऊर्जा मंत्री ने बिजली कटौती के पीछे भारत से पीक ऑवर (शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक) में बिजली की आपूर्ति नहीं होना बताया है। उन्होंने कहा कि भारत ने एक महीने पहले ही इस बात की जानकारी दे दी थी। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि नेपाल सरकार ने भारत से शाम 6 बजे से रात को 10 बजे तक 230 मेगावाट बिजली आपूर्ति के लिए आग्रह किया है।

नेपाल में सर्दी के मौसम में बिजली का उत्पादन बिलकुल ही कम हो जाता है और हर वर्ष नवंबर से लेकर अप्रैल तक बिजली के लिए भारत पर निर्भर रहता है। इसके विपरीत मई महीने से लेकर अक्टूबर तक सरप्लस बिजली उत्पादन होने के कारण नेपाल भारत को प्रतिदिन 1000-1200 मेगावाट तक बिजली निर्यात कर पाता है।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More