भागलपुर के दारोगा की नालंदा में मौत, संदिग्ध स्थिति में कमरे में मिली लाश

News Saga Desk

नालंदा। नालंदा के चिकसौरा थाना में पदस्थापित 52 वर्षीय सब-इंस्पेक्टर नित्यानंद मंडल की गुरुवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक भागलपुर जिले के खुटहा गांव निवासी थे और पिछले दो साल से चिकसौरा थाना में तैनात थे।  थानाध्यक्ष लक्ष्मी भारती ने बताया कि नित्यानंद मंडल बुधवार रात ड्यूटी के बाद अपने बैरक में सोने गए थे। सुबह सहकर्मियों ने उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। आनन-फानन में उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना तुरंत उनके परिजनों को दी गई।  

थानाध्यक्ष ने बताया कि नित्यानंद मंडल लंबे समय से शुगर की बीमारी से पीड़ित थे। इसके अलावा, कुछ समय पहले उन्हें पैरालाइसिस का अटैक भी आया था। प्राथमिक तौर पर माना जा रहा है कि शुगर बढ़ने के कारण उनकी मौत हुई है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर है। पुलिस लाइन में उन्हें सलामी दी जाएगी, जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को भागलपुर स्थित पैतृक गांव भेजा जाएगा।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More