मारुति सुजुकी ने बलेनो की कीमत ₹9,000 तक बढ़ा

News Saga Desk

नई दिल्ली। भारत की सबसे बड़ी कार मेकर मारुति सुजुकी ने अपनी प्रीमियम हैचबैक बलेनो की कीमत 9,000 रुपए तक बढ़ाने का ऐलान किया है। इस महीने से ही बलेनो के लिए ग्राहकों को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। मारुति ने जनवरी में अपनी कई कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की थी। अब मारुति की कई कारें एरिना और नेक्सा आउटलेट्स पर ज्यादा कीमत पर अवेलेबल हैं। वहीं जो लोग बलेनो खरीदने का प्लान बना रहे हैं, उन्हें कार के लिए कितनी कीमत चुकानी होगी, इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं।

बलेनो के लिए अब कितना पेमेंट करना होगा?

मारुति सुजुकी इंडिया ने जनवरी में जारी एक बयान में कहा था कि बलेनो कार की कीमत में ₹9,000 तक की बढ़ोतरी की गई है। बलेनो की कीमत में बढ़ोतरी वैरिएंट और शहर के आधार पर अलग-अलग हो सकती है, जहां से लोग कार खरीद रहे हैं।

बलेनो की कीमत अब ₹6.7 लाख से शुरू

बलेनो के डेल्टा AGS, जेटा AGS, अल्फा AGS वैरिएंट अब ₹9,000 तक महंगे हो गए हैं। वहीं बलेनो के अन्य वैरिएंट खरीदने के लिए अब ₹4,000 ज्यादा देने होंगे। बलेनो की कीमत अब ₹6.7 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होगी और इसका टॉप वैरिएंट मुंबई और दिल्ली में ₹9.92 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर अवेलेबल होगा।


গাভাইয়ের উত্তরসূরি সূর্য কান্ত, শপথ নিলেন সুপ্রিম কোর্টের নতুন প্রধান বিচারপতি

নয়াদিল্লি : সুপ্রিম কোর্টের প্রধান বিচারপতি পদে শপথ নিলেন বিচারপতি সূর্য কান্ত। বিদায়ী প্রধান...

November 24, 2025

Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More