झारखंड के लाखों मजदूरों की मुफ्त होगी जांच, तीन साल में खर्च होंगे 470 करोड़

News Saga Desk

रांची। झारखंड में काम कर रहे निबंधित करीब 10 लाख निर्माण मजदूरों के लिए सरकार की तरफ से खास तौर पर श्रम एवं नियोजन विभाग की तरफ से एक बहुत ही अच्छी खुशखबरी है। उनके स्वास्थ्य को देखते हुए विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य जांच योजना के तहत महत्वपूर्ण जांच मुफ्त में कराई जाएगी और कोई बीमारी निकलने पर इलाज की व्यवस्था भी की जाएगी।

श्रम एवं नियोजन विभाग के लेबर कमिश्नर संजीव बेशरा ने बताया, मजदूर अक्सर अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी ढीले रहते हैं और जिस कंडीशन में काम करते हैं। ऐसे में समय-समय पर उनकी जांच होते रहनी चाहिए। अगर थोड़े से में ही बीमारी पता चल जाए, तो उसे आसानी से ठीक किया जा सकता है या टाला जा सकता है. ऐसे में उनके स्वास्थ्य को लेकर इस योजना के तहत 15 से अधिक जांच फ्री में कराई जाएगी।

यह जांच फ्री में होगी

ब्लड टेस्ट में जिसमें खासतौर पर सामान्य जांच, जिसमें ब्लड ग्रुप, यूरिन फास्टिंग, स्टूल रूटिंग, चेस्ट एक्स-रे, थाइरॉएड प्रोफाइल जैसी चीज होगी। वहीं, लिपिड प्रोफाइल में एएलटी, एएसटी, एएलपी, प्रोटीन जैसी चीज शामिल होगी। लिपिड प्रोफाइल में टोटल कोलेस्ट्रॉल, एचडीएल, एलडीएल कोलेस्ट्रॉल। किडनी प्रोफाइल में क्रिएटनिन, सीरम यूरिया, यूरिक एसिड, अल्ट्रासाउंड व व्होल एब्डोमेन शामिल होगा।

ऐसी होगी जांच की व्यवस्था

जांच की व्यवस्था श्रम विभाग के अधीन आने वाले झारखंड भवन व सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से होगी। जांच पर आने वाला पूरा खर्च बोर्ड वहन करेगा। इसके लिए सरकार ने सूचीबद्ध लोक उपक्रमों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना पर तीन साल में कुल 470 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

क्या है योजना का उद्देश्य

योजना का उद्देश्य राज्य के मजदूरों और उनके परिवार वालों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना है।हेल्थ कार्ड के माध्यम से ही मजदूरों का पंजीयन होगा। इससे उन्हें नियमित स्वास्थ्य जांच और इलाज का लाभ मिलेगा।

योजना की फैक्ट फाइल

  • योजना पर तीन साल में कुल 470 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
  • 11 से 12 लाख निर्माण मजदूरों का स्वास्थ्य कार्ड बनेगा।
  • जांच में गंभीर बीमारी का पता चलने पर इलाज की भी व्यवस्था होगी।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More