झारखंड के 9 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट: 50 km/h रहेगी हवा की रफ्तार, आकाशीय बिजली गिरने के आसार

News Saga Desk

रांची। मौसम विज्ञान केंद्र रांची से मिली जानकारी बता रही है कि आज राज्य के 9 जिलों में मौसम का मिजाज प्रदेश के अन्य हिस्से के मुकाबले बदला रहेगा। जिन जिलों में मौसम में खासा परिवर्तन दिखने वाला है, उनमें रांची के साथ-साथ पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां के अतिरिक्त रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग खूंटी तथा रामगढ़ जिले शामिल हैं। इन जिलों में मेघ गर्जन होने वाली है। हवा की रफ्तार 50 km/h तक रह सकती है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

6 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी

इसके अतिरिक्त 6 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी है। जिनमें पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, देवघर, धनबाद, दुमका तथा गिरिडीह जिला शामिल है। यहां आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही मेघ गर्जन के साथ तेज हवा चलेगी। हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

मौसम में यह बदलाव क्यों

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की ओर से आ रही नम हवा के साथ-साथ छत्तीसगढ़ तथा मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण झारखंड में काले-काले बादल छाने के साथ-साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। कई इलाकों में वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ-साथ तेज हवा चल सकती है। जिससे जनजीवन सहित कृषि कार्य प्रभावित हो सकते हैं।

अभिषेक आनंद ने बताया कि किसी भी क्षेत्र में लगातार बारिश नहीं होगी। मौसम विभाग ने मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह स्थिति 4 अप्रैल को भी रहने की संभावना है। 5 अप्रैल से मौसम साफ हो जाएगा। अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने लगेगी।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More