News Saga Desk
रांची। झारखंड के मौसम में अब फिर बदलाव नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में तापमान में 4-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है। इसके बाद गर्मी में इजाफा होगा। हालांकि, फिलहाल सुबह-शाम हल्की ठंड भी लोगों को एहसास होगी।
पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस बहरागोड़ा में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस खूंटी में दर्ज की गई।
आज मौसम शुष्क बना रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में धीरे-धीरे 4-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। वहीं, 7 और 8 मार्च को आसमान मुख्यत साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।
9 मार्च को दक्षिणी हिस्से में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 9 मार्च को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। जबकि, शेष हिस्सों में आसमान साफ रहने के आसार है। वहीं, 10 मार्च को रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। जबकि पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में आसमान मुख्यत साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा।
No Comment! Be the first one.