News Saga Desk
रांची। रांची में सात साल की एक बच्ची की दुष्कर्म के प्रयास के दौरान हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपी ने बच्ची के शव के साथ रेप किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना चान्हो थाना क्षेत्र की है।
बच्ची के घर के पास है आरोपी का ससुराल
परिजनों के अनुसार, आरोपी राजू उरांव का बच्ची के घर के पास ही ससुराल है। वो बच्ची को एक अप्रैल को सरहुल का जुलूस घुमाने की बात बोलकर साथ ले गया था। इधर, दुष्कर्म व हत्या के विरोध में लोगों ने रांची-डालटनगंज मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस के स्पीडी ट्रायल से सजा दिलाने के आश्वासन पर ढाई घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
रेप के प्रयास के दौरान बच्ची चिल्लाई तो मार डाला
इस संबंध में एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी और नाबालिग के बीच जान-पहचान थी। इसी वजह से आरोपी ने बीजूपाड़ा में लगे मेले के दौरान घूमने गई नाबालिग को 1 अप्रैल को अगवा किया। इसके बाद उसके साथ रेप का प्रयास किया। जब बच्ची चिल्लाने लगी तो आरोपी ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और फिर शव के साथ रेप किया। 2 अप्रैल बुधवार को भागने के क्रम में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
सुकुरहुट्टू गांव से पुलिस ने उसे पकड़ लिया
पुलिस के पास आरोपी का मोबाइल नंबर था। बुधवार की सुबह से पुलिस उसके मोबाइल के लोकेशन के आधार पर उसे तलाशती रही। दोपहर लगभग दो बजे सुकुरहुट्टू गांव से पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जब पुलिस ने सख्ती से मासूम के बारे में पूछताछ की तब उसने पुलिस को बताया कि प्रोजेक्ट स्कूल टांगर के पीछे देर रात बच्ची की हत्या और रेप के बाद शव खेत में फेंक दिया। पुलिस उसे लेकर खेत में पहुंची और शव को बरामद कर लिया।
No Comment! Be the first one.