News Saga Desk
रांची। रांची शहर में बाइक चाेरों का आतंक है। चाेर कहीं और कभी भी बाइक चाेरी की घटना का अंजाम देकर फरार हाे जा रहे हैं, पुलिस काे भनक तक नहीं लग रही। सुरक्षा के नाम पर पीसीआर और पेट्राेलिंग पार्टी लगातार भ्रमणशील रहने का दावा ताे करती है, लेकिन बाइक चाेर उनकी नजरों से ओझल होकर लगातार घटना को अंजाम दे रहे हैं। पिछले 62 दिनाें में सिर्फ लालपुर व बरियातू थाना क्षेत्र से 47 दोपहिया वाहन की चोरी हो गई। इनमें माेरहाबादी से 12 और रिम्स परिसर से 14 दोपहिया की चोरी भी शामिल है।
पिछले दिनों पुलिस ने माेरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क के पास से बाइक चाेरी करने वाले 6 अपराधी काे गिरफ्तार कर जेल भेजा और 4 बाइक भी बरामद की। इसके बावजूद चाेरी की घटना बंद नहीं हुईं। बरियातू इलाके में भी अलग-अलग जगह से बाइक चाेरी करने वाले 3 अपराधी काे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा और चाेरी की 5 बाइक बरामद की। इसके बावजूद रिम्स परिसर से गाड़ी चाेरी बंद नहीं हाे रही है।
सेंट्रल लाइब्रेरी के पास से बाइक चाेरी, छात्रों का हंगामा
माेरहाबादी स्थित साझा सेंट्रल लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए आए विद्यार्थी राजकिशाेर महताे की मंगलवार को बाइक चाेरी हाे गई। पुलिस काे सूचना दी ताे पहुंचने से इंकार कर दिया। इसके बाद विद्यार्थी आक्राेशित हाे गए। हंगामा शुरू कर दिया। लाइब्रेरी प्रबंधन ने आक्राेशित विद्यार्थियाें काे समझाने का प्रयास किया, लेकिन काेई कुछ मानने काे तैयार नहीं थे। विद्यार्थियाें का कहना था कि अक्सर यहां से बाइक व साइकिल की चाेरी हाे रही है, लेकिन एक भी चाेर काे पुलिस पकड़ नहीं पा रही है। गाड़ी भी बरामद नहीं की जा सकी है। काफी समझाने के बाद विद्यार्थी शांत हुए।
सादे लिबास में पुलिस रहेगी तैनात… बाइक चाेरों काे पकड़ने के लिए विशेष तैयारी
बाइक चाेरी की घटना काे जल्द ही राेका जाएगा। इसके लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। बाइक चाेर काे पकड़ने के लिए विशेष तैयारी की गई है। सादे लिबास में भी विभिन्न जगहाें पर जवानाें काे तैनात किया गया है, ताकि बाइक चाेर काे पकड़ा जा सके। हाल के दिनाें में बरियातू इलाके से बाइक चाेरी करने वाले 3 अपराधी काे गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया है। 5 बाइक बरामद की गई थी। बाइक चाेरी की घटना में शामिल अपराधियाें काे भी गिरफ्तार किया जाएगा।
No Comment! Be the first one.