झारखंड में फिर बदल गया मौसम, रांची सहित पूरे प्रदेश में चल रही ठंडी हवा; 2 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम

News Saga Desk

रांची। झारखंड का मौसम फिर बदल गया है। रांची सहित झारखंड के तमाम जिलों में ठंडी हवा चल रही है। दरअसल देश के उत्तरी हिस्से में हुई बर्फबारी और बारिश के कारण झारखंड का मौसम बदल गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि इस दौरान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आएगी। जबकि उसके बाद तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होगी। फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम शुष्क बना रहेगा। सुबह और शाम कनकनी का एहसास होगा। अगले तीन दिन तक न्यूनतम तापमान 14 से 17 डिग्री के बीच रहने वाला है। अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। दोपहर में धूप और कनकनी महसूस होगी। सुबह और शाम में ठंडी हवा चलेगी।

बीते 24 घंटे की मौसम की बात करें तो बुधवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान बहरागोड़ा का रहा। यहां का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सबसे कम तापमान गढ़वा जिला का रहा। जहां का तापमान 13.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बात राजधानी रांची के 24 घंटे के दौरान के मौसम की करें तो अधिकतम तापमान में 2.9 डिग्री की कमी आई।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More