News Saga Desk धनबाद। धनबाद सीओ ऑफिस में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभ के लिए शनिवार को महिलाओं के बीच झड़प हो गई। पहले काम करवाने को लेकर दो महिलाएं आपस में उलझ गईं। एक महिला ने दूसरी महिला की चप्पल से पिटाई कर दी। इस दौरान, पुलिसकर्मी और लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इन घटनाओं से स्पष्ट है कि योजना के क्रियान्वयन में देरी और प्रक्रियागत समस्याओं के कारण महिलाओं में असंतोष बढ़ रहा है। दरअसल, आवेदन करने के बाद भी कई महिलाओं को योजना की राशि नहीं मिल रही है। इसलिए वो आवेदन में की गई त्रुटि को सुधारने के लिए सीओ ऑफिस पहुंच रही हैं।
গাভাইয়ের উত্তরসূরি সূর্য কান্ত, শপথ নিলেন সুপ্রিম কোর্টের নতুন প্রধান বিচারপতি
নয়াদিল্লি : সুপ্রিম কোর্টের প্রধান বিচারপতি পদে শপথ নিলেন বিচারপতি সূর্য কান্ত। বিদায়ী প্রধান...
No Comment! Be the first one.