JPSC घोटाला मामले में आरोपियों की CBI कोर्ट में पेशी आज, 70 लोगों के खिलाफ केस; कई अब अफसर

News Saga Desk

रांची। सेकेंड जेपीएससी घोटाले में चार्जशीटेड आरोपियों की पेशी आज सीबीआई की विशेष अदालत में होगी। कोर्ट ने सभी आरोपियों को समन भेजकर इस तारीख को हाजिर होने का निर्देश दिया है। सीबीआई की जांच में सामने आया कि उस समय के जेपीएससी सदस्य और कोऑर्डिनेटर के कहने पर 12 उम्मीदवारों के अंक बढ़ाए गए थे। इतना ही नहीं, कुछ अभ्यर्थियों की कॉपियों में छेड़छाड़ करके भी नंबर बढ़ाए गए। इंटरव्यू में भी उम्मीदवारों को वास्तविक से ज्यादा अंक दिए गए। जांच के लिए कॉपियों को गुजरात की फोरेंसिक लैब में भेजा गया था।  

70 लोगों के खिलाफ केस, कई अब अफसर  

सीबीआई ने इस मामले में जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत कुल 70 लोगों को आरोपी बनाया है। इनमें से कई आरोपी इस समय ऊंचे पदों पर हैं और कुछ तो डीएसपी से प्रमोट होकर जिले की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इस घोटाले की प्राथमिकी सीबीआई ने 7 जुलाई 2012 को दर्ज की थी। झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर जांच शुरू हुई थी। करीब 12 साल की लंबी जांच के बाद आखिरकार 26 नवंबर को सीबीआई ने विशेष कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी।  


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More