रांची DC ने कहा- बारिश और ओलावृष्टि से नष्ट हुई फसलों का किसानों को मिलेगा मुआवजा

News Saga Desk

रांची। राजधानी रांची और झारखंड के कई जिलों में हो रही लगातार बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की फसलों को भारी नुकासन पहुंचाया है। इस पर संज्ञान लेते हुए रांची डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी अंचल अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सर्वेक्षण कर फसल क्षति का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। 

डीसी ने अधिकारियों से कहा कि किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा मिले, ताकि वे इस आर्थिक संकट से बाहर निकल सकें। सरकार इस नुकसान की भरपाई के लिए हर संभव मदद करेगी। लगातार हो रही बारिश औ ओलावृष्टि के कारण किसानों की गेहूं, सरसों, सब्जियों समेत कई फसलें बर्बाद हो गयी हैं। इससे किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपने अंचल कार्यालयों में जाकर फसल नुकसान की जानकारी दर्ज कराएं। इससे उन्हें जल्द ही राहत राशि दी जा सकेगी। प्रशासन लगातार मौसम की स्थिति पर नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ते पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More