News Saga Desk
लोहरदगा। लोहरदगा जिले में गर्मी की शुरुआत के साथ ही मौसम का कहर देखने को मिला। कुडू थाना क्षेत्र के जामड़ी तालाब के पास गुरुवार देर शाम वज्रपात गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों का इलाज कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है।
जानकारी के अनुसार जामड़ी गांव निवासी तुलू उरांव, जो कुडू साप्ताहिक बाजार में होटल चलाते थे, गुरुवार शाम होटल बंद कर साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी अचानक वज्रपात हुआ और वे इसकी चपेट में आ गए। उनके साथ अर्जुन उरांव और एक अन्य ग्रामीण भी झुलस गए। घटना के बाद अर्जुन उरांव ने गांव वालों को सूचना दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद ले गए, जहां चिकित्सकों ने तुलू उरांव को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक मोटरसाइकिल सवार भी वज्रपात की चपेट में आ गया था। स्थानीय लोगों ने उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना स्थल पर उसकी मोटरसाइकिल काफी देर तक पड़ी रही।
No Comment! Be the first one.