बोकारो के जंगल में लगी भीषण आग, कीमती लकड़ियों और वन्यजीवों के नुकसान की आशंका 

News Saga Desk

बोकारो। बोकारो के झुमरा पहाड़ के जंगलों में भीषण आग लग गई है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस आग में कीमती लकड़ियों और वन्यजीवों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। यह घटना गोमिया प्रखंड के पाचमो पंचायत के जरा और भोलेथान इलाके में हुई है।  जंगल में लगी आग पर काबू पाने के लिए जमनी जरा गांव के दर्जनभर युवक लगातार प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, तेज हवा के कारण आग बुझने के बजाय और भड़क रही है, जिससे हालात और गंभीर हो रहे हैं।  जानकारी के मुताबिक, भोलेथान, सरया पानी, चमटा जरा और सरया कोचा समेत कई इलाकों में आग फैल चुकी है। इस आग ने करीब 4 से 5 किलोमीटर के इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है। आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन ग्रामीणों ने वन विभाग से आग बुझाने के लिए तुरंत कदम उठाने की अपील की है।  

जब इस मामले में जिला वन पदाधिकारी (DFO) रजनीश कुमार से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि वन विभाग को इस घटना की सूचना नहीं थी। उन्होंने कहा, “जैसे ही सूचना मिली, वनकर्मियों की टीम को आग बुझाने के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी गई है।” उन्होंने यह भी बताया कि हर रेंज में 6 वनकर्मियों की टीम गठित की गई है, जो किसी भी जंगल में आग लगने पर तुरंत कार्रवाई करेगी। उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि अगर कहीं आग लगे, तो वे वन विभाग को तुरंत सूचित करें और आग बुझाने में सहयोग करें।  


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More