JSSC-CGL परिणाम जारी करने पर झारखंड हाईकोर्ट का रोक हटाने से इनकार, 7 मई को अगली सुनवाई

News Saga Desk

रांची। JSSC-CGL पेपर लीक को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस एम एम एस रामचंद्र राव और जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से शपथ पत्र दाखिल कर बताया गया की प्रथम दृष्टि में पेपर लीक किए जाने का आरोप निराधार है। अब तक की जांच में जो तथ्य आए है उसके अनुसार पेपर लीक होने की मात्र अफवाह फैलाई गई थी। सरकार की ओर से महाधिवक्ता ने अदालत से परिणाम जारी करने पर लगाई गई रोक को हटाने की मांग की गई। जिस पर अदालत ने रोक हटाने से इनकार करते हुए पूछा कि मामले जांच कब तक पूरी हो जाएगी। सरकार की ओर से एक माह का समय लगने की बात कही गई। जिस पर अदालत ने अगली सुनवाई 7 मई को निर्धारित की है।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More