पति ने घर के सामने दफना दिया पत्नी का शव, दोनों में होता था विवाद

News Saga Desk

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम थाना क्षेत्र में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पगदा गांव में एक महिला का शव उसके पति चूना सबर (32) ने घर के सामने दफना दिया है। मृतका की पहचान मिथिला सबर (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्र से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। गांव वालों ने बताया कि महिला का पति अक्सर शराब पीकर पत्नी से मारपीट करता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। आरोपी पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने जहर खाकर आत्महत्या की है। मृतका के दो बच्चे हैं। एक की उम्र 5 साल और दूसरे की 7 साल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट सीओ रंजीत रंजन और बीडीओ किकू महतो की उपस्थिति में शव को निकाला गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More