81 लाख रुपये से होगा बिरसानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विस्तार, विधायक पूर्णिमा साहू ने मंत्रालय का जताया आभार 

News Saga Desk

जमशेदपुर। बिरसानगर जोन नंबर 1 स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के विस्तार और उन्नयन की मांग को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने स्वीकार कर लिया है। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू के प्रयासों से स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने इस परियोजना के लिए 81 लाख 32 हजार 380 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें से 40 लाख रुपये की राशि आवंटित भी कर दी गयी है।

इस संबंध में विधायक पूर्णिमा साहू ने 6 फरवरी को विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर बिरसानगर सीएचसी में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की मांग की थी। उन्होंने पत्र में क्षेत्र की बढ़ती जनसंख्या के मद्देनजर 24×7 प्रसव सुविधा, मरीजों के लिए अतिरिक्त वार्ड, वेटिंग एरिया, नर्सिंग स्टेशन, मेडिसिन स्टोर, सीढ़ी एवं रैंप जैसी बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की आवश्यकता को रेखांकित किया था।
विधायक के इस अनुरोध पर संज्ञान लेते हुए विभाग ने 10 मार्च को पत्र जारी कर स्वीकृति प्रदान की है। विधायक पूर्णिमा साहू ने स्वास्थ्य मंत्रालय का आभार जताते हुए कहा कि यह निर्णय जनहित में अत्यंत महत्वपूर्ण है। बिरसानगर जैसी घनी आबादी वाले क्षेत्र में गरीब और जरूरतमंद लोगों को अब बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। खासतौर पर गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। जिससे उन्हें इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं यहीं उपलब्ध होंगी। 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विस्तार के तहत पुरुष एवं महिला वार्ड, वेटिंग एरिया, प्रसव कक्ष, नर्सिंग स्टेशन, मेडिसिन स्टोर और अन्य बुनियादी सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा, जिससे मरीजों को उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं सुलभ हो सकेंगी। स्वास्थ्य केंद्र के उन्नयन से विशेष रूप से क्षेत्र के गरीब एवं वंचित तबके को बड़ी राहत मिलेगी, क्योंकि अब उन्हें इलाज के लिए महंगे निजी अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More