मार्च में 1.45 करोड़ लोगों ने भरी उड़ान, हवाई यात्रियों की संख्या 8.79 फीसदी बढ़ी

News Saga Desk

नई दिल्ली। देश में मार्च महीने में करीब 1 करोड़ 45 लाख यात्रियों ने उड़ान भरी। हवाई यात्रियों की संख्या में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 8.79 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है। पिछले साल (मार्च 2024) में कुल 133.68 लाख यात्रियों ने उड़ान भरी थी।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने शनिवार को आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी। डीजीसीए ने अपनी मासिक घरेलू यात्री यातायात रिपोर्ट में कहा कि मार्च 2025 के दौरान घरेलू एयरलाइनों द्वारा ले जाए गए यात्रियों की संख्या 145.42 लाख थी, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान यह संख्या 133.68 लाख थी। इस तरह यह एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 8.79 फीसदी अधिक है।

डीजीसीए के मुताबिक बीते महीने में इंडिगो ने कुल 93.1 लाख यात्रियों को परिवहन सुविधा प्रदान की, जिसकी बाजार हिस्सेदारी 64 फीसदी रही। एयर इंडिया समूह ने (पूर्ण सेवा प्रदाता एयर इंडिया और कम लागत वाली कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस) के जरिए 38.8 लाख यात्रियों को परिवहन सुविधा प्रदान की। उसकी बाजार हिस्सेदारी 26.7 फीसदी रही।

इसी तरह दो अन्य प्रमुख एयरलाइन कंपनियों अकासा एयर और स्पाइसजेट एयरलाइन ने मार्च 2025 में क्रमशः 7.2 लाख और 4.8 लाख यात्रियों को उड़ान सेवाएं प्रदान कीं। उनकी बाजार हिस्सेदारी क्रमशः 5 फीसदी और 3.3 फीसदी रही। मार्च 2025 में इंडिगो के विमान सबसे अधिक 88.1 फीसदी समय पर रहे। उसके बाद अकासा एयर का ओटीपी (ऑन टाइम परफॉर्मेंस) 86.9 फीसदी रहा। इसके अलावा एयर इंडिया समूह और स्पाइसजेट का स्कोर क्रमश: 82 फीसदी और 72.1 फीसदी प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि देश के चार मेट्रो हवाई अड्डों बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद और मुंबई के लिए ओटीपी की गणना की गई है।


গাভাইয়ের উত্তরসূরি সূর্য কান্ত, শপথ নিলেন সুপ্রিম কোর্টের নতুন প্রধান বিচারপতি

নয়াদিল্লি : সুপ্রিম কোর্টের প্রধান বিচারপতি পদে শপথ নিলেন বিচারপতি সূর্য কান্ত। বিদায়ী প্রধান...

November 24, 2025

Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More