जीत और दिवा विवाह बंधन में बंधे, पिता ने खुशी के मौके पर 10,000 करोड़ दान का किया ऐलान 

News Saga Desk

अहमदाबाद।  अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी के छोटे बेटे जीत अडानी दिवा शाह के साथ शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गए।

इस खुशी के मौके पर गौतम अडानी ने बहुत बड़ी घोषणा की है। दरअसल उन्होंने सामाजिक कार्यों के लिए 10,000 करोड़ रुपये दान का ऐलान किया है। यह राशि स्वास्थ्य, शिक्षा और कौशल विकास से जुड़े बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में खर्च किए जाएंगे। बता दें कि ये शादी अहमदाबाद के अडानी शांतिग्राम टाउनशिप में गुजराती रीति-रिवाज से संपन्न हुई। शादी समारोह को साधारन रखा गया, जिसमें केवल करीबी रिश्तेदार और मित्र शामिल हुए। गौतम अडानी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स एक्स पर शादी की तस्वीरें शेयर की और लोगों को जीत और दिवा को आशीर्वाद देने को कहा। साथ ही ज्यादा लोगों को विवाह समारोह में न बुलाने के लिए माफी भी मांगी। 


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More