News Saga Desk
रांची। रांची के नामकुम के खोजा टोली स्थित आर्मी ग्राउंड में शनिवार को ट्रेंड पायलट ने हॉक विमान से आसमान में एक घंटे तक करतब दिखाया। आसमान पर फॉग से तिरंगा बनाया। 5 मीटर से भी कम की दूरी मेंटेन करते हुए पायलट आसमान में तिरंगा बनाया। यह आयोजन रविवार को भी किया जाएगा। वायुसेना के पायलट हॉक विमान से डीएनए मनोहर, लूप और क्रॉस समेत अन्य कई तरह के हैरतअंगेज करतब दिखाया। एयर शो के दौरान रांची के लोगों ने आसमान में विमान से तिरंगे को लहराते हुए देखा। एयर शो दो भागों में बंटा। पहले भाग में 9 विमान एक साथ उड़ान भरा। ये विमान 5 मीटर की दूरी मेंटेन करते हुए एक साथ उड़े।

दूसरे भाग में सभी 9 विमान अलग-अलग दिशाओं से अपनी गति का प्रमाण देते हुए अलग-अलग आकृतियां आसमान में बनाया। इसके अलावा विमान उलटी उड़ान भरते हुए भी नजर आए। टीम के पायलटों ने 6 महीने कठिन अभ्यास कर अपनी तैयारी पूरी की है।
इन पायलट ने दिखाया आसमान में करतब
अजय दशरथी, जशदीप सिंह, कुलदीप हुड्डा, सिद्धेश कार्तिक, विष्णु, अंकित वशिष्ठ, गौरव पटेल, अर्जुन पटेल और दिवाकर शर्मा। सूर्यकिरण की टीम में शामिल ये जांबाज अपने करतब से रांची को आश्चर्यचकित कर दिया।

एयर शो के कारण सुबह 3 फ्लाइट प्रभावित
इधर, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली फ्लाइट री-शेड्यूल कर 9.20 बजे की गई। रांची से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट का री-शेड्यूल, 9.25 बजे गई। रांची से हैदराबाद की फ्लाइट ने एयर शो खत्म होने के बाद उड़ान भरा।
No Comment! Be the first one.