कुइयां कोलियरी में हथियारबंद अपराधियों ने कर्मियों को बंधक बनाकर केबल काटा

News Saga Desk

धनबाद। तिसरा थाना क्षेत्र की कुइयां कोलियरी की जीरो सीम खदान में हथियारों से लैस अपराधियों ने धावा बोलकर चार कर्मियों को बंधक बनाया।उसके बाद सीम से 100 मीटर केबल काट लिया, जिसकी कीमत लगभग 50 हज़ार रुपये से अधिक बतायी जा रही है। सूचना कोलियरी प्रबंधन ने तिसरा पुलिस को दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। कुइयां कोलियरी के अभियंता का कहना है कि तिसरा थाना में शिकायत की जायेगी। बताया जाता है कि एक दर्जन अपराधी रात्रि पाली के दौरान ड्यूटी पर तैनात हाजिरी बाबू ,सुरक्षा गार्ड व अन्य कर्मी, जो खदान के मुहाने पर थे, को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद खदान के अंदर जाकर चार पिलर केबल काट लिया। कर्मियों ने रात में ही कोलियरी अभियंता को सूचना दे दी। तिसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार ने कहा कि अभी तक प्रबंधन ने शिकायत नहीं की है।

कुइयां मोड़ की दो ज्वेलरी दुकान से गहनों की चोरी

तिसरा थाना क्षेत्र के कुइयां मोड़ स्थित दो ज्वेलरी दुकान के शटर तोड़ कर चोरों ने शनिवार की रात एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चुरा ली। सूचना पर तिसरा पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की। पतराकुल्ही निवासी भक्ति ज्वेलर्स के संचालक उदय गोस्वामी ने कहा कि सुबह में सूचना मिली कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। दुकान में जाकर देखा तो सभी सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान में अधिकांश चांदी के सामान थे। सोने की केवल बेसर थे. लगभग 50 से 60 हजार की चोरी हुई है। वहीं मां पिंकी ज्वेलर्स के विकास कुमार ने कहा कि उनके भी दुकान का शटर तोड़ कर चोर चांदी का सामान ले गये हैं। लगभग 70 हज़ार के गहने की चोरी हुई है। तिसरा थाना प्रभारी सुमन कुमार ने कहा कि वह स्वयं घटनास्थल गये थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More