सूबेदार के बेटे ने लाइसेंसी पिस्टल से की खुदकुशी, BRC में कार्यरत थे पिता

News Sag Desk

पटना। बिहार की राजधानी पटना से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। घटना पटना से सटे क्षेत्र दानापुर की है। यहां Bihar Regiment Centre (BRC) में सूबेदार के पद पर कार्यरत शम्भू नाथ के बेटे ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर खुद की जान ले ली।

BRC में सूबेदार थे पिता

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अमन कुमार के पिता शम्भू नाथ शाहपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर में सूबेदार के पद पर BRC में कार्यरत थे। इनके पुत्र ने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद इलाके में हडकंप मच गया। हर कोई यही जानना चाहता नजर आया कि आखिर अमन ने क्यों खुद की जान ली। हालांकि, मामले की जानकारी नजदीकी थाना को दे दी गई है। इसके बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 

ड्यूटी से लौटे पिता ने लगाई आवाज

बताया जा रहा है कि मृतक अमन BBA फाइनल ईयर का छात्र था। उसके पिता आर्मी में तैनात शंभूनाथ मनेर के हल्दी छपरा के निवासी हैं, जो घटना के समय ड्यूटी से घर लौटे थे। इस समय अमन घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में था। लेकिन काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब वह नीचे नहीं आया। तो उसके कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। इस पर परिजनों ने देखा कि अमन ने खुद को गोली मारकर अपनी जान ले ली है। 


Read More News

টাটা–বক্সার–টাটা হোলি স্পেশাল ট্রেন চালাবে রেল কর্তৃপক্ষ, যাত্রীদের মিলবে অতিরিক্ত স্বস্তি

সকাল সকাল ডেস্ক পূর্ব সিংভূম : হোলি উৎসবকে কেন্দ্র করে যাত্রীদের বাড়তি ভিড় সামাল দিতে ঝাড়খণ্ডের...

Read More