News Saga Desk
दक्षिण दिनाजपुर। भारत में घुसपैठ की कोशिश में एक बांग्लादेशी युवक सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की फायरिंग में घायल हो गया। घायल बांग्लादेशी युवक का नाम मोहम्मद अलाउद्दीन बताया गया है। घटना भारत-बांग्लादेश सीमा पर गंगारामपुर थाने के मल्लिकपुर की है। जबकि घुसपैठियों के हमले में बीएसएफ का एक जवान भी घायल हो गए।
सूत्रों के मुताबिक, बुधवार तड़के पांच बांग्लादेशी अवैध रूप से सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गए। बीएसएफ जवानों ने उन्हें रोका तो इससे गुस्साए घुसपैठियों ने बीएसएफ पर हमला कर दिया। इस दौरान घुसपैठियों ने एक जवान की राइफल लूटने का प्रयास किया। जवाब में हमले का सामना करते हुए बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग की। जिससे मोहम्मद अलाउद्दीन नामक एक बांग्लादेशी को गोली लग गया जिससे वे घायल हो गए। जबकि मुठभेड़ में बीएसएफ का एक जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंगारामपुर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, बांग्लादेशी प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी के लिए सीमा पार कर गए थे। घटना के बाद सीमा पर बीएसएफ की निगरानी बढ़ा दी गई है।
No Comment! Be the first one.