News Saga Desk
सिलीगुड़ी। प्रधान नगर थाने की पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम शिवेन और बाबूलाल प्रसाद है। सूत्रों के अनुसार, मंगलवार देर रात प्रधान नगर थाने की पुलिस ने दो युवकों को सिलीगुड़ी जंक्शन बस स्टैंड संदिग्ध अवस्था में घूमते हुए पाया। जब दोनों युवक से पूछताछ की तो पुलिस टीम को शक हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने युवकों की बैग की तलाशी ली जिससे भारी संख्या में प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतल बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों को युवकों को गिरफ्तार कर लिया। प्रधान नगर थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
No Comment! Be the first one.