मिशन मैदान- रूफटॉप पर आकार लेने लगे इनडोर गेमिंग जोन
परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों में खेल प्रतिभा को निखारने के लिए तैयार मिशन मैदान योजना अब जमीन पर आकार लेने लगी है। इस ऑपरेशन के तहत रूफटॉप पर तैयार किए जा रहे निर्माणाधीन इनडोर गेमिंग जोन की प्रगति जानने के उद्देश्य से बुधवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सीडीओ अभिषेक कुमार संग
खो खो विश्व कप 2025: नई दिल्ली में पहले संस्करण की मेजबानी को भारत तैयार
देश की राजधानी दिल्ली में होने जा रहे पहले खो-खो विश्व कप के लिए सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। इस बीच आज, मंगलवार को खो खो विश्वकप का कार्यक्रम भी घोषित किया गया। इस महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी से 19 जनवरी तक होगा। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) द्वारा समर्थित खो-खो प्रतियोगिता के पहले संस्करण में 20 पुरुष और 19 महिला टीमें शामिल होंगी। खास बात यह है कि इस प्रतियोगिता को देखने के लिए मुफ्त टिकट की व्यवस्था है, हालांकि टिकट ऑनलाइन बुक करना होगा।
अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को हराकर पहली बार बहु-टेस्ट द्विपक्षीय सीरीज जीती
अफगानिस्तान ने सोमवार को बुलावायो में जिम्बाब्वे को दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 से हराकर अपनी पहली द्विपक्षीय टेस्ट श्रृंखला जीत हासिल की। बुलावायो में ही खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ समाप्त हुआ था।
2017 में टेस्ट दर्जा हासिल करने के बाद से यह अफगानिस्तान की 11 मैचों में चौथी जीत है। इसकी एकमात्र बहु-खेल टेस्ट श्रृंखला जिम्बाब्वे के खिलाफ दो बार हुई है, जिसमें से पहली, 2021 में खेली गई थी, जो 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुई थी।
सिडनी टेस्ट में भी हारा भारत, सीरीज गंवाने के साथ ही डब्ल्यूटीसी फाइनल की दौड़ से भी बाहर
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में खेले गए पांचवें एवं अंतिम टेस्ट मैच में रविवार को भारतीय टीम को 6 विकेट से हरा दिया। भारतीय टीम ने मेजबानों के सामने 162 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट खोकर 162 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। इस हार के साथ भारतीय टीम ने पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज 3-1 से गंवा दी है। साथ ही भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल की दौड़ से भी बाहर हो गई है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने यह सीरीज अपने नाम करते ही लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बना ली है। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहले ही फाइनल के क्वालीफाई कर चुकी है। डब्ल्यूटीसी का खिताबी मुकाबला जून में लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा।
सिडनी टेस्ट: भारत की पहली पारी 185 रन पर सिमटी
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन भारत ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए। भारत के लिए ऋषभ पंत ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। पंत के अलावा रवींद्र जडेजा ने 26, कप्तान जसप्रीत बुमराह ने 22 और शुभमन गिल ने 20 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्कॉट बोलैंड ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए।
झारखंड की बेटी सलीमा टेटे अर्जुन अवॉर्ड से की जाएंगी सम्मानित
झारखंड की स्टार महिला हॉकी खिलाड़ी और भारतीय हॉकी टीम की कप्तान सलीमा टेटे को अर्जुन अवार्ड से नवाजा जाएगा। 17 जनवरी को उन्हें पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
मनु भाकर, विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश और हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह को मिला मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार
डबल ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर को हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह, नए विश्व शतरंज चैंपियन डी. गुकेश और पैरा-हाई जम्पर प्रवीण कुमार के साथ मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित जाएगा।
बुमराह ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर बन सकते हैं
भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह 2024 में ICC के क्रिकेटर ऑफ द ईयर और टेस्ट प्लेयर ऑफ द ईयर बन सकते हैं। उन्हें ICC ने दोनों ही कैटेगरी में नॉमिनेट किया,
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 184 रन से हराया, विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए भारतीय टीम की राह हुई मुश्किल
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को यहां बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेले जा रहे बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में 184 रन से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है। पांचवें दिन 340 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम मात्र 155 रनों पर सिमट गई।
ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग ने पहले सीजन के लिए 12 टीमों की घोषणा की
ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग (जीआई-पीकेएल) ने आधिकारिक तौर पर 12 फ्रेंचाइजी टीमों और लीग के लोगो का अनावरण किया है, जिससे इसके पहले सीजन के लिए उत्सुकता और बढ़ गई है। यह लीग, जिसमें पुरुषों और महिलाओं की प्रतियोगिताओं पर समान रूप से जोर दिया जा रहा है, अपने अभिनव प्रारूप और समावेशी दृष्टिकोण के साथ खेल में एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतिनिधित्व करती है।