एशियन अंडर-15 और अंडर-17 बॉक्सिंग चैंपियनशिप : भारत ने पक्के किए 43 पदक
भारतीय बॉक्सिंग टीम ने वर्ल्ड बॉक्सिंग से मान्यता प्राप्त नई एशियाई बॉक्सिंग संस्था की आयोजित पहली एशियन अंडर-15 और अंडर-17 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अब तक कुल 43 पदक पक्के कर लिए हैं।
शैली सिंह ने तोड़ा 23 साल पुराना अंजू बॉबी जॉर्ज का रिकॉर्ड, बोलीं-यह तो बस शुरुआत है
भारतीय एथलेटिक्स को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए युवा लॉन्ग जम्पर शैली सिंह ने नेशनल फेडरेशन कप में धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शुक्रवार को 6.64 मीटर की शानदार छलांग लगाकर दिग्गज एथलीट अंजू बॉबी जॉर्ज का 23 साल पुराना मीट रिकॉर्ड तोड़ते हुए देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।
हैदराबाद से मिली हार के बाद धोनी ने कहा-हम 15-20 रन पीछे रह गए
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को आईपीएल 2025 में एक और करारी हार झेलनी पड़ी। शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के हाथों 5 विकेट से हार के बाद कप्तान एमएस धोनी ने माना कि उनकी टीम कम से कम 15-20 रन पीछे रह गई।
आईपीएल 2025: आरसीबी ने घरेलू मैदान पर दर्ज की सीजन की पहली जीत, राजस्थान रॉयल्स को 11 रन से हराया
आईपीएल 2025 के 42वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अपने घरेलू मैदान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को 11 रनों से शिकस्त दी।
आईपीएल: सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंचे विराट कोहली
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (आईपीएल) में गुरुवार को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मुक़ाबले के बाद सर्वाधिक रन बनाने वालों और विकेट लेने वालों की सूची में कई बदलाव हुए।
आईपीएल 2025: मुंबई इंडियंस ने लगातार चौथा मैच जीता, हैदराबाद को 7 विकेट से दी पटखनी
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 26 गेंद शेष रहते 7 विकेट से हरा दिया। लगातार चार मैचों में मिली जीत के साथ मुंबई की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। मुंबई के नौ मैच में 5 जीत के साथ 10 अंक हो गए हैं।
पहलगाम आतंकी हमले पर पूरा देश शोक में डूबा,बीसीसीआई और पूर्व क्रिकेटरों ने जताया दुख
कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में बड़ी संख्या में निर्दोष पर्यटकों की जान गई, जिसके बाद देशभर से संवेदनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। खेल जगत भी इस दुखद घटना से अछूता नहीं रहा।
इकाना स्टेडियम में आज LSG Vs DC:सीजन में दूसरी बार होगा सामना
IPL-2025 का 40वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा। मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल विहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी।
‘नीरज चोपड़ा क्लासिक’ प्रतियोगिता अब पंचकूला नहीं, बेंगलुरु में होगी
भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक, वर्ल्ड चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स जैसे बड़े मंचों पर स्वर्ण पदक जीतकर हर मुकाम हासिल किया है।
बीसीसीआई वार्षिक अनुबंध में रोहित, विराट, बुमराह और जडेजा ए-प्लस में बरकरार
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को 1 अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025 तक के लिए अपने वार्षिक खिलाड़ी अनुबंध की घोषणा कर दी है। शीर्ष श्रेणी ए-प्लस (A+) में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जबकि कुछ नए चेहरों को भी इस सूची में शामिल किया गया है।