रांची में पहली बार बनेगी 10 लेन सड़क, 301 करोड़ के लागत के साथ
रांची में पहली बार 10 लेन सड़क बनाई जाएगी, जिसकी कुल लागत करीब 301 करोड़ रुपये होगी। यह सड़क धुर्वा के विवेकानंद स्कूल से नयासराय होते हुए रिंग रोड तक बनेगी। इस सड़क के लिए पूरा प्लान तैयार हो चुका है, और डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) को तकनीकी मंजूरी भी मिल गई है। यह सड़क आधुनिक तकनीक से बनेगी और पूरी तरह ट्रैफिक मुक्त होगी।
रांची में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी, BAU में हुई 150 मुर्गियों और दर्जन भर बटेर की मौत
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वेटनरी कॉलेज स्थित पॉल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू फैलने की खबर सामने आई है। इस घटना में लगभग 150 मुर्गियां और करीब एक दर्जन बटेरों की मौत हो गई है। पॉल्ट्री फार्म में रखी गई चाइनिज मुर्गियों में बीमारियों के लक्षण दिखे और उनकी तुरंत मौत हो गई।
प्रदर्शन करते CUJ के 16 छात्र समेत 200 पर केस, सड़क जाम एवं पथराव के आरोप
मांडर थाना क्षेत्र में कोयला लदे ट्रक की चपेट में आने से 5 फरवरी को सीयूजे के 2 छात्रों की मौत हो गयी थी। इस हादसे के बाद नाराज छात्रों ने शवों को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया, जो देर रात तक चला। अब इस मामले में मांडर पुलिस ने 16 नामजद छात्रों सहित 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
रांची-टाटा रोड में टैंकर अनियंत्रित होकर पलटा, तेल बहने से लगी भीषण आग
नकमकुम थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-रांची मार्ग के रायसा मोड़ के पास तेल टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। पलटने के बाद गाड़ी में आग लग गयी। देखते ही देखते टैंकर से सारा तेल निकलने लगा।
दोहरे हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार
रांची नगड़ी थाना पुलिस ने दोहरे हत्याकांड मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में मनोहर टोपनो और सुनील कच्छप शामिल हैं। इनके पास से एके-47 राइफल, छह गोली, वैगनआर कार बरामद किया गया है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने पत्रकार वार्ता में हत्याकांड
रांची में दो मार्च को निकलेगी श्री श्याम ध्वजा निशान पदयात्रा
श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति की ओर से दो मार्च को श्री श्याम ध्वजा निशान पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा। समिति के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि यह यात्रा नेवरी विकास विद्यालय से शुरू होकर हरमू रोड स्थित श्री खाटू श्री श्याम मंदिर में ध्वजा समर्पण के साथ संपन्न होगी।
नगर निकाय चुनाव में राजद भी उतारेगा उम्मीदवार
झारखंड में होने वाले नगर निकाय चुनाव में राजद भी उम्मीदवार उतारेगा. युवा राजद की गुरुवार को हुई बैठक में यह निर्णय़ लिया गया।
खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां शिक्षा का अभिन्न अंग : राज्यपाल
राज्यपाल-सह-कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियां शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। ये विद्यार्थियों में अनुशासन, आपसी सहयोग, नेतृत्व
रांची राजभवन का उद्यान, 12 फरवरी तक खुला रहेगा प्रवेश
रांची का राजभवन गुरुवार काे आम नागरिकों के लिए खोला गया, जहां पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और इसकी भव्यता का आनंद लिया। बच्चों, बुजुर्गों, युवाओं
रांची के रानी अस्पताल में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम का तीसरा संदिग्ध भर्ती
रांची के रानी अस्पताल में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम का तीसरा संदिग्ध भर्ती है। इस बार भी संदिग्ध एक 2 साल का बच्चा है। बच्चे में गुइलेन-बैरे सिंड्रोम के लक्षण पाए गए हैं, जिसके आधार पर