आज लालू यादव देंगे इफ्तार पार्टी, CM नीतीश का विरोध करने वाले मुस्लिम नेता होंगे शामिल
चुनावी साल में बिहार में इफ्तार राजनीति का दौर जारी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाद अब आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव भी इफ्तार पार्टी का आयोजन कर रहे हैं। हालांकि इस बार यह आयोजन राबड़ी आवास की बजाय पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी के सरकारी आवास 12 स्टैंड रोड पर होगा।
रांची में बनेगा नया सचिवालय भवन और मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स, नए वित्तीय वर्ष में शुरू होगा काम
झारखंड के नगर विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में रांची में कई महत्वपूर्ण योजनाओं को शुरू करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इन योजनाओं में सबसे प्रमुख नया सचिवालय भवन निर्माण है, जो राजधानी के कोर कैपिटल एरिया के लिए अनुमोदित मास्टर प्लान के अनुसार बनाया जाएगा।
राष्ट्रपति मुर्मु आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर, विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में लेंगी हिस्सा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वो सुबह 10.35 बजे वायुसेना के विशेष विमान से रायपुर पहुंचेंगी। यहां से राष्ट्रपति छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेगी और रजत जयंती वर्ष पर विधायकों को संबोधित करेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सुबह 11.05 बजे विधानसभा पहुंचेंगी।
कनाडा में चुनाव की घोषणा, 28 अप्रैल को होगी वोटिंग
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अप्रत्याशित कदम उठाते हुए संघीय चुनाव की घोषणा कर दी। उन्होंने रविवार को गवर्नर-जनरल मैरी साइमन से मुलाकात कर संसद को भंग करने का अनुरोध किया। साइमन ने कार्नी के अनुरोध स्वीकार कर लिया। कनाडा में चुनाव 28 अप्रैल को होंगे।
इजराइल ने गाजा के अस्पताल में छुपे दो हमास कमांडर मारे
इजराइल के सुरक्षा बलों ने गाजा के नासिर अस्पताल परिसर में हमला कर वहां मौजूद आतंकी समूह हमास के प्रभावशाली दो कमांडरों को मार गिराया। सुरक्षा बलों ने पुख्ता जानकारी जुटाने के बाद हमास आतंकवादियों को निशाना बनाया।
झारखंड में 29 मार्च तक मौसम रहेगा साफ
झारखंड में पिछले 4 दिनों से चल रहे मौसम की मिजाज अब फिर बदलेगा। मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश का मौसम 29 मार्च तक साफ और शुष्क रहेगा। बारिश नहीं होगी। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 9 से 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
IPL 2025: तीन नए नियम जिससे आईपीएल के 18वें सीजन का रोमांच होगा दोगुना, सात नए कप्तानों पर भी रहेंगी निगाहें
आईपीएल 2025 यानी 18वें सीजन का आगाज आज होगा। पहले मैच में गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की चुनौती होगी। हालांकि, काफी लंबे समय बाद एक ऐसा सीजन देखने को मिलेगा, जिसमें लगभग सभी कप्तान नए यानी 30 की उम्र के आसपास के होंगे और अगले कुछ सीजन तक कप्तानी करते दिखेंगे।
एक माह के अंदर बनेगी अनुसूचित जाति आयोग की नियमावली : चमरा लिंडा
झारखंड के कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने सदन को आश्वस्त किया है कि एक महीने के भीतर अनुसूचित जाति आयोग का गठन कर लिया जाएगा। इसकी नियमावली भी तैयार कर ली जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व की नियमावली में विसंगतियां थी। इस कारण उसे फिर से बनाया जा रहा है।
आईपीएल 2025: केकेआर बनाम आरसीबी के उद्घाटन मुकाबले पर बारिश का साया
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के बहुप्रतीक्षित उद्घाटन मुकाबले में बारिश बाधा डाल सकती है। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच यह मुकाबला शनिवार को ईडन गार्डन्स में खेला जाना है, लेकिन शहर में बीती रात से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
अक्षय कुमार ने की ‘केसरी चैप्टर 2’ की घोषणा
अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतिक्षित फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ की घोषणा कर दी गई है। 2019 में फिल्म ‘केसरी’ ने सभी को भावुक कर दिया। अब इसका सीक्वल आने वाला है, जो कई दिनों से चर्चा में है। फिल्म का निर्माण करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा किया गया है।