आईपीएल 2025: कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर दर्ज की पहली जीत
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के छठे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स (आरआर) को आठ विकेट से हराया। यह मैच बुधवार को असम के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जहां केकेआर ने इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की।
भवन निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर के घर ईडी ने की छापेमारी, करोड़ों रुपये मिले
राजधानी पटना में गुरुवार सुबह-सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी हुई। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने आइएएस अधिकारी संजीव हंस से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की है। ईडी की टीम टेंडर घोटाले में भवन निर्माण विभाग के चीफ इंजीनियर तारिणी दास के पटना स्थित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
भाजपा नेता के हत्या के विरोध में आज रांची बंद,चौराहों पर उतरे लोग, दुकानों का शटर डाउन, हिरासत में भाजपा नेता प्रतुल शाहदेव
रांची में बुधवार को कांके थाना से महज 100 कदम की दूरी पर भाजपा ग्रामीण जिला महामंत्री इंद्रजीत कुमार अनिल उर्फ अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्या के विरोध में भाजपा, आजसू, जेकेएलएम सहित तमाम संगठनों ने रांची बंद बुलाया है।
PF के पैसे निकालने का आसान तरीका:एक लाख तक की रकम ATM-UPI से निकाल सकेंगे, जून से शुरू होगी नई सुविधा
EPFO मेंबर्स जल्द ही UPI और ATM से PF का पैसा निकाल सकेंगे। इसकी लिमिट एक लाख रुपए तक रहेगी। इस साल मई के आखिरी या जून की शुरुआत तक यह सुविधा शुरू होने की उम्मीद है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय की सचिव सुमिता डावरा ने बुधवार को यह जानकारी दी।
राज्य सभा में सोनिया गांधी ने मातृ वंदन योजना को लेकर सरकार को घेरा
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की सांसद सोनिया गांधी ने बुधवार को राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान गरीब गर्भवती महिलाओं को दी जाने वाले मातृ वंदन योजना के तहत निर्धारित राशि नहीं मुहैया कराने का मुद्दा उठाया। सोनिया गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के तहत असंगठित क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को 6 हजार रुपये प्रति बच्चा पोषण के लिए देने का भी प्रावधान है।
14 लाख के इनामी छह नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान लोन वर्राटू (घर वापस आइए) के तहत नक्सली संगठन में सक्रिय 14 लाख के इनामी छह नक्सलियों ने आज बुधवार काे डीआरजी कार्यालय में आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को 25-25 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
गाजा में पहली बार हमास का विरोध:जंग से ऊब सड़कों पर उतरे हजारों फिलिस्तीनी, हमास को उखाड़ फेंकने के नारे लगाए
गाजा में पहली बार हमास के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। मंगलवार को 3 जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुए, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। लोगों ने हमास को आतंकी संगठन कहा और सत्ता छोड़ने की मांग की। दरअसल, यहां के लोग इजराइल-हमास जंग से परेशान हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आंगनबाड़ी सेविकाओं और महिला पर्यवेक्षिकाओं को बांटा स्मार्टफोन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज आंगनबाड़ी सेविकाओं और महिला पर्यवेक्षिकाओं को स्मार्टफोन का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, “आपसे किया हुआ वादा आज निभाया गया है। आज आपको स्मार्टफोन मिला है। वैसे आप में से बहुत लोगों के पास पहले से ही स्मार्टफोन होगा।
हिंसक झड़प के बाद छावनी में तब्दील हुआ इलाका,अपराधियों की गिरफ्तारी करने में जुटी पुलिस
हजारीबाग में बीते मंगला जुलूस के दौरान हुए पथराव के बाद झंडा चौक समेत पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनात की गई है। अब पुलिस उपद्रवियों को चिह्नित कर FIR करने की तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ड्रोन कैमरे से उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। पूरे घटना के बाद नगर निगम की ओर से सड़क पर बिखरे पत्थरों को उठाया गया।
JSSC-CGL पेपर लीक मामले में 8 IRB जवानों की गिरफ्तारी के बाद बाबूलाल मरांडी ने क्या कह दिया?
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले को लेकर बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने एक बार फिर से पेपर लीक की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। दरअसल, पेपर लीक की जांच कर रही सीआईडी ने सोमवार को 8 IRB जवान को गिरफ्तार किया है