घुटने की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ केवल बल्लेबाज के रूप में खेलेंगी हीली
ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की कप्तान एलिसा हीली के घुटने में दर्द के कारण वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में विकेटकीपिंग नहीं कर पाएंगी। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वह जनवरी में होने वाली एशेज सीरीज के लिए खुद को तैयार करने के लिए तीनों मैचों में बल्लेबाज के तौर पर
भाजपा नेता ओपी धनखड़ के बेटे पर हरियाणा के पंचकूला में जानलेवा हमला
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के बेटे आशुतोष धनखड़ पर हरियाणा के पंचकूला में जानलेवा हमला हुआ है। उन्हें पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
आंबेडकर पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित
बाबा साहेब आंबेडकर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की टिपप्णी के मुद्दे पर आज राज्यसभा में जोरदार हंगामा हुआ। हंगामे की वजह से सदन की कार्यवाही दोपहर को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सभापति जगदीप धनकड़ ने सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू की, वैसे
बांग्लादेश में तब्लीगी जमात के आयोजन स्थल पर हिंसा: दो की मौत
बांग्लादेश में तब्लीगी जमात के प्रमुख आयोजन स्थल टोंगी इज्तेमा मैदान में नियंत्रण के लिए आज तड़के करीब 03 बजे दो मुस्लिम धर्मगुरुओं मौलाना
झारखंड से महाकुंभ जाना होगा आसान: 6 जोड़ी ट्रेन की घोषणा
महाकुंभ मेला 2025 प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित होने जा रहा है। ऐसे में श्रद्धालुओं का वहां भारी संख्या में जुटान होना है। इसी के मद्देनजर धनबाद रेल मंडल यात्रियों के लिए 6 महाकुम्भ स्पेशल ट्रेनों का परिचालन करने जा रहा है।
भारत-चीन सीमा विवाद के स्थाई समाधान के लिए बीजिंग में वार्ता आज
भारत और चीन सीमा विवाद के स्थाई समाधान के लिए आज यहां वार्ता करेंगे। चीन की राजधानी बीजिंग में आज होने वाली विशेष प्रतिनिधि स्तर की वार्ता में भारत का प्रतिनिधित्व
आंबेडकर पर विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही दो बजे तक स्थगित
लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष ने आज जोरदार हंगामा किया। विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया। इस पर विरोध जताते हुए सदन में तीखी नारेबाजी और हंगामा हुआ। नतीजतन, दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दी गई।
अडानी के सीमेंट कारोबार में बड़ा बदलाव: अंबुजा सीमेंट्स में मर्ज होगी सांघी इंडस्ट्रीज और पेन्ना सीमेंट
अडानी ग्रुप की अंबुजा सीमेंट्स ने आज (17 दिसंबर) अपनी सब्सिडियरी कंपनियों सांघी इंडस्ट्रीज और पेन्ना सीमेंट इंडस्ट्रीज को खुद में मर्ज करने की घोषणा की है।
एक देश-एक चुनाव बिल पेश करने को लेकर वोटिंग: पक्ष में 269, विरोध में 198 वोट
लोकसभा में मंगलवार को लोकसभा, राज्यों की विधानसभाओं तथा स्थानीय निकायों एवं पंचायत के एक साथ चुनाव कराए जाने से जुड़ा संविधान (एक सौ उनतीसवां संशोधन) विधेयक, 2024 सदन में पेश किया गया। इसके अलावा केन्द्र शासित प्रदेशों से जुड़े कानूनों में संशोधन से जुड़ा विधेयक भी पेश किया गया। गृह मंत्री अमित शाह के प्रधानमंत्री की भावना से अवगत कराए जाने के बाद केन्द्रीय कानून मंत्री
भागलपुर-इंटरसिटी के इंजन में लगी आग: रोकनी पड़ी ट्रेन
जमालपुर-किऊल रेलखंड के बीच स्थित धरहरा रेलवे स्टेशन पर सोमवार की रात हादसा हो गया। डाउन लाइन पर आ रही दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन में आग लग गयी।