जिले में चलाया गया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान
सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला परिवहन कार्यालय के जरिये जिले की जगहों पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में बुधवार को बस स्टैंड में आयोजित कार्यक्रम में बस और अन्य सवारी वाहन चालकों को यातायात नियमों के विषय में जानकारी दी गई।
अपराधियों ने विस्थापित नेता संतोष सिंह की गोली मारकर की हत्या
रामगढ़ और हजारीबाग जिले के सीमावर्ती इलाके उरीमारी में अपराधियों ने एक विस्थापित नेता की गोली मारकर हत्या कर दी है। बुधवार को विस्थापित नेता संतोष सिंह की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। उरीमारी क्षेत्र पोटंगा लुकैयाटांड़ में घात लगाए अपराधियों ने विस्थापित नेता सह सीसीएल कर्मी संतोष सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी है
अमन साहू के गुर्गे मयंक ने चलवाई फोरलेन टोल निर्माण साइट पर गोली, एफआइआर
एनएच 39 डालटनगंज-रांची मुख्य पथ पर मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के जोरकट में फोरलेन टोल निर्माण साइट पर ताबड़तोड़ फायरिंग मामले में भारत वाणिज्य प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर के जरिये बुधवार को अमन साहू के खास गुर्गे मयंक सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
गुदड़ी में सांसद जोबा माझी ने साइकिल और कंबल का किया वितरण
सिंहभूम की सांसद जोबा माझी बुधवार को नक्सल प्रभावित गुदड़ी प्रखंड कार्यालय में आयोजित कई कार्यक्रमों में शामिल हुई। प्रखंड कार्यालय प्रांगण में उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के बीच उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत साइकिल का वितरण किया।
6 दिवसीय पूर्ण आवासीय प्राकृतिक चिकित्सा उपचार शिविर का हुआ शुभारम्भ
शिविर में झारखंड से रांची, जमशेदपुर, धनबाद, के आलावे दूसरे राज्यों हरियाणा,उत्तरप्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार आदि राज्यों से भी लोग भाग लेने आये है,
स्कूली बच्चों से भरे ऑटो को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन बच्चे और ड्राइवर की मौत
रामगढ़ जिले के गोला थाना क्षेत्र अंतर्गत मठवाटांड़ गांव के पास बुधवार की सुबह स्कूली बच्चों से भरे एक ऑटो को एलपी ट्रक ने टक्कर मार दी।
झारखंड में ठंड से राहत नहीं, छाया रहेगा कोहरा
झारखंड में इन दिनों ठंड का कहर जारी है। राजधानी रांची में मंगलवार को सुबह कोहरा छाया रहा। धीरे-धीरे मौसम साफ हुआ। रुक-रुक कर चल रही हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। गुमला, खूंटी और हजारीबाग सहित कई जिलों का तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है। शाम में चल रही शीतलहर ने लोगों को घरों में कैद रहने को मजबूर कर दिया है।
जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाने की जरूरत है: अन्नपूर्णा देवी
केंद्रीय मंत्री (महिला एवं बाल विकास मंत्री) अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और मूल्यांकन समिति (दिशा) की बैठक मंगलवार काे समाहरणालय सभागार में संपन्न हुई। बैठक में सांसद मनीष जायसवाल, विधायक बरही मनोज यादव, विधायक बरकट्ठा अमित यादव, विधायक मांडू, विधायक बड़कागांव, विधायक बगोदर,जिला परिषद अध्यक्ष उमेश मेहता, उपाध्यक्ष जिला परिषद, उपायुक्त नैंसी सहाय, उप विकास आयुक्त इश्तियाक अहमद एवं सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे।
भारतीय वायुसेना में अग्निवीर भर्ती रजिस्ट्रेशन चालू
देश में भारतीय वायुसेना में अग्निपथ स्कीम के अन्तर्गत अग्निवीर वायु भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 7 जनवरी से 27 जनवरी 2025 तक होंगे।
एलेक्सा रिसोर्ट में जुटे थे श्रीवास्तव गैंग के अपराधी, छापेमारी में चार गिरफ्तार
रामगढ़ जिले में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस काफी संवेदनशीलता से कार्रवाई कर रही है। अपराधियों की भनक लगते ही पुलिस ना सिर्फ अलर्ट हो रही है, बल्कि बेहद शातिर तरीके से अपराधियों को दबोच भी रही है। रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड में एलेक्सा रिसोर्ट में जुटे अपराधियों को पुलिस ने भी बेहद नाटकीय तरीके से गिरफ्तार किया।